तेज धूप निकलने से तिल की लहलहाती फसल मुरझाने लगी है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें झलकने लगी है।
बार-बार
मौसम के दगा देने से रबी की फसल में हुए नुक्सान की भरपाई के लिए इस वर्ष
तिल की फसल को अधिक तवज्जो देते हुए किसानों ने ज्यादातर रकबे में तिल की
बोआई कर रखी है।
सावन माह में समय समय पर बारिश होने से तिल की फसल खेतों
में लहलहाने लगी और फूल फल लगने शुरू हो गए। लेकिन अब बारिश न होने व
अत्यधिक तेज धूप निकलने से तिल की लहलहाती फसल मुरझाने लगी है।
पंधरी के
किसान नवीन सिंह, टेढ़ा के प्ऱिसू सिंह, गोपीश्याम द्विवेदी, पलरा के
इंद्रपाल सिंह यादव आदि ने बताया कि अगर जल्द बारिश नहीं होगी तो तिल की
फसल बुरी तरह से प्रभावित होगी। तेज धूप के चलते फसल मुरझाने लगी है।