नगीना। नगीना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई और चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को देर रात मुहल्ला सराय मीर निवासी अमजद पुत्र अली हसन और उसका साथी इरफान अहमद पुत्र अख्तर अहमद होंडा सिटी से नगीना आ रहे थे । सहकारी कताई मिल के सामने पहुंचे तो नगीना की ओर से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी कार की टक्कर हो गई। इससे कार में सवार अमजद और इरफान घायल हो गए। घायल अमजद ने बिजनौर में दम तोड़ दिया।
वहीं बृहस्पतिवार की सुबह नगीना-धामपुर मार्ग स्थित तिराहे पर सेब से भरा ट्रक पलटने के कारण ट्रक का चालक मेराजुद्दीन और हेल्पर अबरार अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ गांव अमरौली निवासी पप्पू शर्मा 39 वर्ष नगीना से अमरौली बाइक से जा रहा थे। धामपुर की ओर से आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर भेजा।
मुहल्ला लाल सराय निवासी दीपक ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। इससे उसकी तत्काल मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ मुहल्ला पटेरी निवासी नफीस अहमद के पुत्र मुहम्मद सलमान 18 वर्ष की देहरादून में करंट लगने से मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के शव को नगीना लाया गया। परिजनों के अनुसार नफीस देहरादून में रंगाई पुताई का काम करता था। छत पर कपड़े सुखाते समय करंट लगने उसकी मौत हो गई।
मुहल्ला मुस्लिम कटेरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध यासीन ने धोखे से गिलास में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । उसे नगीना सीएचसी में भर्ती है।