फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजी कर बाइक से 75 हजार रुपये गायब किए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के तहसील गेट के निकट रवि मिष्ठान भंडार के सामने पूर्व प्रधान के 75 हजार रुपये टप्पेबाजों ने बाइक की डिग्गी से पार कर दिए। करगांव के पूर्व प्रधान नत्थू सिंह कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर कस्बा स्थित स्टेट बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। बताया कि तहसील के निकट मंदिर के पास रवि स्वीट हाउस के सामने अपनी बाइक की डिग्गी में रुपये रखे थे। बैंक को रवाना हुआ तो सड़क में वाहनों की भारी भीड़ थी। कुछ मिनट वह रुका।
विज्ञापन


इस बीच बैंक गेट के पास जब वह डिग्गी से रुपये निकालने लगा तो रुपये गायब थे। बताया गया कि एक युवक को बाइक के पास देखा गया है। जिसकी तलाश में वह उसका पीछा करते हुए स्टेशन तक पहुंच गया। स्टेशन में वह अपने रिश्तेदार के साथ मिल गया। जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मगर उसके पास से रुपये नहीं मिले। शंका जताई गई कि यह रुपये उसने पकड़े जाने के भय से किसी साथी को दे दिए। वहीं रवि स्वीट्स हाउस के दुकान पर लगे सीसी टीवी के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। कोतवाल विक्रमाजीत ने बताया कि इस मामले को कोई दम नहीं है जिस युवक को लाया गया है उसके पास से कोई रुपया बरामद नहीं हुआ है और अभी तक उन्हें मामले से संबंधित तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें