फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ इंस्पेक्टरों का तबादला

Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM IST
gaurav gaurav फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
आयोग की मंशा पर रेंज के एक जिले में 31 मई तक तैनाती के तीन साल पूरे करने वाले निरीक्षकों की सूची जारी हुई है। इसमें जिले में तैनात आठ निरीक्षकों का तबादला हुआ है। हालांकि सूची में नौ नाम भेजे गए थे। सब इंस्पेक्टरों में करीब 101 नाम भेजे गए हैं। उनमें छह साल पूरे करने वाले हटाए जा सकते हैं।   
विज्ञापन


जिले से थरियांव थानेदार श्रवण कुमार सिंह प्रतापगढ़, रामजीत कौशांबी, निरीक्षक चुनाव सेल प्रभारी विपिन कुमार सिंह प्रतापगढ़, क्राइम ब्रांच से निरीक्षक अनूप सिंह प्रयागराज, निरीक्षक नरेंद्र सिंह प्रतापगढ़, निरीक्षक रामजी सिंह प्रतापगढ़, निरीक्षक अरविंद सिंह गौर प्रतापगढ़, निरीक्षक बटेश्वर नाथ दुबे का कौशांबी स्थानांतरण हुआ है।

यूपी-100 के निरीक्षक केके मिश्रा का तबादला रुका है। उनका सीधे पब्लिक से हस्तक्षेप न मानकर स्थानांतरण रोका गया है। प्रयागराज से निरीक्षक निशिकांत प्रधान, निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव व प्रतापगढ़ से माहमाया प्रसाद सिंह, मृत्यंजुय कुमार मिश्रा, संजय कुमार शर्मा, अवधेश कुमार मिश्र जिले में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


चार्ज की दौड़ में दो इंस्पेक्टर   
निरीक्षकों के तबादले में थरियांव थाना खाली हुआ है। लाइन में फिलहाल दो निरीक्षक चार्ज की दौड़ में शामिल हैं। उनमें एक की पिछले माह खागा कोतवाली के फेरबदल में दूसरे थाने में पोस्टिंग हुई थी। गश्ती में फेरबदल से उनकी तैनाती रुक गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सत्ता पक्ष के कुछ लोगों की ओर से क्षेत्र में ऐसे इंस्पेक्टर की तैनाती से हालात बिगड़ने की बात अधिकारियों से कही गई थी। उनके हस्तक्षेप से थानेदारी के ताज से यह इंस्पेक्टर दूर हो गए थे। थरियांव थाने की कुर्सी खाली होते ही इंस्पेक्टर ने पोस्टिंग के लिए फिर जोर अजमाईश चालू की है। दूसरे इंस्पेक्टर काम का दंभ भरने वालों में है। थरियांव थानेदार की रवानगी के बाद ही ताज किसके सिर सजेगा इसका पता लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें