किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने
के लिए चुप्पी तोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को डॉ. पूनम सचान
और डॉ. श्रेया ने सरदार पटेल की सीनियर वर्ग की बालिकाओं को जागरूक किया।
सरदार
पटेल बालिका इंटर कालेज में चुप्पी तोड़ो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत मां
सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन कर किया।
बालिकाओं
को संबोधित करते हुए डॉ. श्रेया ने कहा कि माहवारी स्वच्छता के प्रति
जागरूक हों। इस बारे में अपनी मां से खुलकर बात करें और पारंपरिक तरीकों को
छोड़कर आधुनिक उपायों को अपनाएं और स्वच्छता बरतें।
जिला अस्पताल
की डॉ. पूनम सचान ने कहा कि माहवारी से संबंधित कोई भी परेशानी या सवाल हो
तो बेझिझक अपनी मां, गांव की आशा या आंगनबाड़ी बहनजी से बात करें। साथ ही
अपने क्षेत्र की पियर एजूकेटर से भी बात कर सकती हैं। सभी का आभार व्यक्त
करते हुए प्रधानाचार्या स्नेहा सचान ने कहा कि अपनी बात समाज में खुलकर
कहें और किसी भी प्रकार का संकोच न करें।
कार्यक्रम में विद्यालय
की शिक्षिकाएं, शिक्षक औरछात्राएं मौजूद रहीं। इस मौके पर रश्मि द्विवेदी,
स्नेहप्रभा चंदेल सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।