फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट कटे मिटे सब पीरा

Tue, 01 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटरा के महावीरन मंदिर का दो दिवसीय मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मंगलवार को शुरू हुआ। तड़के से ही हनुमान भक्तों का रेला उमड़ने लगा। मंदिर में लड्डू, चने की दाल, गुड़ का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


मंदिर में जिले के साथ ही फतेहपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट आदि जगहों से लोग दर्शन करने आए। मेले में रोचकता बढ़ाने के लिए सर्कस, चरखी, झूले आदि मनोरंजन के साधन मौजूद रहे। बच्चों और महिलाओं ने इनका लुत्फ उठाया।

वहीं भक्तों के जनसैलाब को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस ने वाहनों को रेलवे क्रासिंग के पहले ही रोक दिया। थानाध्यक्ष जेपी यादव हाईवे से लेकर मंदिर तक लगातार गश्त करते रहे। सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की गई। मंदिर के महंत बलरामदास बाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें