फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में घुसा ट्रक, तीन जख्मी

Tue, 01 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली कस्बे के सरदार ढाबे में सोमवार रात एक अनियंत्रित ट्रक घुस गया। हादसे में ढाबे में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि ढाबे में मौजूद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद वाहन चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार देर रात करीब दस बजे सिधौली कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सरदार ढाबे पर लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसा।
विज्ञापन


लोग कुछ समझ पाते, इससे पूर्व तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए। कई लोग ट्रक से बचने के लिए भागे तो वह गिरकर जख्मी हो गए। घटना में शहर के तरीनपुर निवासी अनुपम सिन्हा (38), रामपुर कलां निवासी रिंकू व बाराबंकी के शाहपुर निवासी फुरकान (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अनुपम को लखनऊ रेफर कर दिया गया।  हालांकि उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना में ट्रक की चपेट में आने से छह मोटर साइकिल, एक कार व एक टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि वाहनों को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें