फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 19 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कसबे के हमीरपुर रोड़ स्थित साईं बाबा मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा कसबे के विभिन्न मोहल्लों से होकर वापस पहुंची। आस्थावानों ने जगह जगह पालकी की आरती उतार कर स्वागत किया। 
विज्ञापन


रविवार को हमीरपुर रोड़ स्थित साईं मंदिर से साईं भक्तों ने भव्य शोभायात्रा कसबे में धूमधाम से निकाली। शोभा यात्रा के सबसे आगे डीजे की धुनों पर घोडे़ थिरकते चल रहे थे। यात्रा में मां सरस्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र थी।

साईं बाबा के भक्त पालकी को अपने कंधों पर रखे थे। पालकी में फूलों से सजी साईं बाबा की प्रतिमा चल रही थी। पालकी यात्रा के पीछे सैकड़ों की तादाद में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थी। पालकी यात्रा अंबेडकर चौराहा, बजरिया, मुगलपुरा, खुशीपुरा, रामलीला मैदान, पड़ाव,  कोटबाजार, चौबटटा, बडा मंदिर, बुधौलियाना से होकर वापस पहुंची।
विज्ञापन


पालकी यात्रा में समिति के अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, अरुण कुमार तिवारी, बृजभूषण सर्राफ, पप्पू सोनी, प्रशांत अग्रवाल, भोले सोनी, मनीष अग्रवाल, राजू, गिरीश, बबलू सोनी, सनी, सुरेश, ओमप्रकाश, राजेश कुमार, डा. जीतेंद्र कौशल, संतोष सोनी, प्रभात, मनीष लाक्षाकार सहित सैकड़ों की तादाद में बाबा के भक्त रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें