फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराते पकड़ा गया कक्ष निरीक्षक

Thu, 26 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी इंटर कालेज, मौदहा में बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने छापामार कर एक कक्ष निरीक्षक को नकल कराते पकड़ा। उसके पास नकल की पर्चियां निकलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए। कोतवाली प्रभारी ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही मामला दर्जकर कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक के आवेदन पर मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


कसबे के गांधी इंटर कालेज में कल विद्यालय की छात्राओं को एक ही कक्ष में बैठाने की शिकायत प्रशासन से की गई थी।

जिस पर बुधवार को अपनी टीम के साथ आए जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने इस विद्यालय के कक्ष नंबर 17 में कक्ष निरीक्षक को सामूहिक रूप से छात्राओं को पर्ची द्वारा नकल कराने की आशंका होने पर कक्ष निरीक्षक जितेंद्र सिंह की तलाशी ली।

उनकी जेब से नकल की पर्चियां निकलने पर केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य रामऔतार सिंह से पुलिस में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए। कोतवाल लज्जाराम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अध्यापक को हिरासत में लेने के साथ ही उसे निजी मुचालके पर वहीं छोड़ दिया। आज इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा थी। जिसमें 290 छात्राओं में 2 अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें