भरुआसुमेरपुर कस्बे में हो रही अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित रोजदारों ने
सब्जी मंडी चौराहे पर हाइवे में प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। रोजदारों
का कहना है कि शासन प्रशासन सहरी व इफ्तार के वक्त बिजली न जाने का दावा
करता है। लेकिन कस्बे में बिजली आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है,
जिससे समस्या हो रही है।
पीस कमेटी के बैठक में जिला प्रशासन ने भरपूर
बिजली दिए जाने का वादा किया था। इसके साथ ही पावर कारपोरेशन ने भी नया
रोस्टर जारी करते हुए शाम 6 से सुबह 6 बजे तक व दिन में 11 से 3 बजे तक
बिजली दिए जाने का रोस्टर जारी किया था।
लेकिन रमजान शुरू होते ही बिजली की
अघोषित कटौती शुरू हो गई है। शनिवार को रोजा इफ्तार के समय अचानक बिजली
चले जाने से रोजदारो॒ में आक्रोश छा गया और मगरिब की नमाज अंधेरे में पढ़ने
को मजबूर हो गए।
इससे आक्रोशित रोजदारों ने सब्जी मंडी चौराहा हाइवे में
शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
रमजान माह में शाम से 6
से सुबह 6 बजे व दिन में चार घंटे बिजली दिए जाने की मांग की। इस मौके पर
सदर खलील अहमद, रहीम खान, इदरीश अहमद आदि मौजूद रहे।