राठ कस्बे के दाई माता मंदिर से कंबू तालाब होकर
औडे़रा रोड को जोड़ने वाली सीसी सड़क और मोक्षधाम के अंदर नवनिर्मित शवदाह
गृह का लोकार्पण पूर्व सांसद एवं सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया और
क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी ने किया।
नगर विकास मंच द्वारा आयोजित
समारोह में पूर्व सांसद एवं सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया,
क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी और ग्राम प्रधान रामदुलारी ने वैदिक
मंत्रोच्चार के बीच विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विधायक राजनारायन
बुधौलिया ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अधूरे कार्यों को वह विधायक
गयादीन के सहयोग से पूरा करा रहे हैं।
विधायक अनुरागी ने कहा कि अतरौलिया
गांव के लोगों की मांग पर बुंदेलखंड विकास निधि से धन दिलाकर सड़क का
निर्माण कराया। इसी तरह से मोक्षधाम में शवदाह निर्माण के लिए बीआरजीएफ
योजना के तहत कार्य कराया गया।
इस दौरान नगर विकास मंच के अध्यक्ष डा.
हरीओम नगाइच, बसंत महाराज, ईओ पालिका भारत सिंह, ग्राम पंचायत विकास
अधिकारी रामरूप ओमरे, सुरेश खेबरिया, प्रधानाचार्य शिवबालक प्रजापति,
चंद्रशेखर मिश्रा, रज्जू आर्य, अरुण तिवारी, केजी अग्रवाल, दुष्यंत राजपूत
आदि लोग रहे।