फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के भतीजे ने चाची को बांके से काट डाला

Tue, 04 Jun 2019 11:33 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
जामा मस्जिद इलाके में घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद के त्योहार से एक दिन पहले रिश्ते के भतीजे ने मंगलवार सुबह तख्त पर आराम कर रही निसंतान चाची पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी चाची से अपनी शादी करवाने की अक्सर जिद करता था, जिस पर वह कोई तवज्जो नहीं देती थी। इसी खुन्नस में युवक ने वारदात को अंजाम दिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खून से सना बांका भी मौके से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बबलू खां अपनी पत्नी शबनम (30) के साथ कूंचा और झाड़ू बनाने का काम करता था। दंपति के साथ गांव निवासी रिश्ते का भतीजा बाइस वर्षीय निसार पुत्र याकूब खान भी पारिश्रमिक पर काम करता था। बबलू 31 मई को झाड़ू बनाने का सामान लेने मध्यप्रदेश के छतरपुर के बारीगढ़ गए थे। पति के जाने के बाद शबनम घर पर अकेली थीं और सुबह सवा नौ बजे काम करने के बाद तख्त पर आराम करने के लिए लेट गईं, जिससे उनकी आंख लग गई। इसी बीच निसार घर आया और चाची को दरवाजे पर न देखकर घर के अंदर पहुंचा। चाची को सोता देख झाड़ू काटने वाले बांके से गले पर कई वार कर दिए, जिससे शबनम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद निसार ने बांका तख्त पर छोड़कर गांव से भाग निकला।

थोड़ी देर बाद किसी काम से पड़ोसी महिला जब शबनम के घर गई तो उसका खून से लथपथ शव तख्त पर पड़ा देख चीख पड़ी। इसके बाद लोगों का मजमा लग गया और जानकारी शबनम के पति बबलू को देने के बाद पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने शबनम की हत्या का शक निसार पर जताने पर पुलिस सक्रिय हुई और रेलवे स्टेशन से उसको धरदबोचा। इस बीच बबलू भी मध्यप्रदेश से गांव पहुंचा और निसार पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बबलू का कहना था कि निसार शबनम से शादी करवाने के लिए कहता था, लेकिन पत्नी कोई तवज्जो नहीं देती थी। इससे वह रंजिश मानने लगा और पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निसार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें