थानाक्षेत्र मुस्करा के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर एक किशोरी गांव के ही दर्जी के घर गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में गांव निवासी धीरेंद्र राजपूत ने उसे दबोच लिया। खाली पड़े मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 व 506 के तहत मामला दर्जकर किशोरी को अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।