राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाने के एक गांव में ख्ेात में शौच के लिए एक दलित किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे उसकी 15 वर्षीया पुत्री गांव के बाहर अरहर के खेत में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के पवन लोधी पुत्र उदयराज लोधी ने पुत्री को पकड़कर दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी ने किसी तरह से घर पहुंचकर आपबीती बताई। देर शाम पिता ने थाने में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और 7 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।