मौदहा तहसील क्षेत्र के भमई गांव में मां ज्वालादेवी महोत्सव में दंगल, रामलीला व शिव तांडव, सुदामा चरित्र, बृज की होली, शिव बारात सहित अन्य कार्यक्रमों का लोगों ने लुत्फ उठाया। भस्म आरती में उत्कृष्ट अभिनय से कलाकारों ने मन मोहा।
भमई गांव में ग्राम प्रधान दिनेश शुक्ला, ललित नारायण, संदीप सिंह, रमाकांत सिंह, कंचन सिंह, बालेंद्र शुक्ला आदि ने पूरे गांव के सहयोग से 19 जनवरी को दंगल, रात में रामलीला व 20 जनवरी को रामलीला व अन्य कार्यक्रमों के तहत शिव तांडव, रूक्मणि विवाह, सुदामा चरित्र, बृज की होली आदि का मंचन कराया।
रात में बनवासी रामलीला में शिव तांडव व महाकाल की भस्म आरती जैसे आयोजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अबिंका प्रसाद ने घोषणा कि जो बाल कलाकार उन्नाव व कानपुर के है, उन्हें वह नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय कला से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। ब्लाक प्रमुख शिवकुमार पांडेय ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की।
इस दौरान बाल्मीकि गोस्वामी, रविकरन सिंह टिकरी, अशोक कुमार गुप्ता, जयनारायन सिंह मुस्करा, ग्राम प्रधान बिगहना, अरतरा, परहेटा सहित कई गांवों के लोग मौजूद रहे।