नवरात्रि के छठवें दिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप
कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने देवी मंदिरों में पहुंचकर मत्था
टेका और मनौती मानकर मां के दरबार में अर्जी लगाई। वहीं सुभाष बाजार में
सजाए गए देवी पंडाल में आयोजित जागरण में भजनों की गंगा बही।
गुरुवार को
मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही
चौरादेवी, गौरादेवी सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती
रही। बीती रात देवी पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रामलीला का मंचन
किया गया। वहीं रात में सुभाष बाजार में कानपुर की शिवबली एंड ग्रुप जागरण
पार्टी ने जागरण प्रस्तुत किया।
ग्रुप के कलाकारों ने श्रीगणेश, बलि
हनुमान, राधा कृष्ण, शिव तांडव, काली तांडव, महाकाल की भव्य आरती की
झांकियां भी प्रस्तुत कीं। फिर किरन एंड पार्टी कानपुर की रानी मिश्रा,
पूनम मिश्रा, राजखी चंचल, किरन व मनोज के देवी भक्ति गीतों को सुनकर भक्त
भाव विभोर हो गए।
नवयुवक संघ के अशोक धुरिया, सुदेश सचान, संदीप ओमर,
सूर्यकुमार तिवारी, लाला धुरिया, रूपेश आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा।
रामजानकी मंदिर में कानपुर के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन मंदिर में नए ढंग
से शृृंगार किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार में ब्रहृमा,
विष्णु, महेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। जिसे देखकर श्रद्धालु
चकित रह जाते हैं।