फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी

Sun, 06 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
लाखों का सामान चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के पवई गांव में बीती रात चोरों ने पूर्व प्रधान के घर से लाखों का माल व नकदी पार कर दी। जबकी उनके पड़ोसी के सूने मकान में चोरी का असफल प्रयास किया। मामले की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पवई गांव के पूर्व प्रधान मैयादीन अनुरागी शनिवार की देर रात परिवार सहित अपने घर में सो रहे थे। सुबह जागे तो बगल के कमरे का ताला टूटा पड़ा था और कमरे में रखे दो बक्से भी गायब थे। मैयादीन ने बताया कि चोर 25 हजार नगदी व बक्से में रखा सोने का हार, चूड़ी, अंगूठी व जंजीर ले गए। उन्होंने बताया कि सभी चीजों की कीमत लगभग 90 हजार थी।

तलाश करने पर गांव के बाहर दोनों बक्से पड़े मिले। उनमें जेवरात गायब हैं। चोरों ने दूसरा निशाना पास ही रहने वाले धर्मेंद्र लोधी के घर को बनाया। वह मकान का ताला बंद करके अपनी मां का इलाज कराने झांसी गया था। सुबह उसके मेन गेट खुला होने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो चोरों ने कमराें का ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष जरिया एमपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें