फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 11 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने थाने का औचक निरीक्षण किया। मालखाना, बंदीगृह और परिसर का जायजा लिया। उन्होंने बंदीगृह में दरारें होने तथा होमगार्डों के मालखाने में जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने जलालपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। जहां पर बंदीग्रह की दीवारों के गंदा होने व दरारें पड़ी होने पर एसआई मनमोहन सिंह और मुंशी नारायणदास से नाराजगी जताई। साथ ही मालखाने में होमगार्डों के जाने पर पाबंदी लगाने को भी कहा।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने और पुलिस कर्मियों से आम लोगों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि थाने में आने वालों की शिकायतें दर्ज नहीं की जाती और उनके साथ अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी फरियादी के साथ अभद्रता न करें और उनके साथ शालीनता के साथ पेश आएं। समाज में पुलिस और पब्लिक एक साथ जुड़कर अपराधों को कम कर सकते हैं।

इस मौके पर अरुण कुमार द्विवेदी, जितेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान छेड़ी बेनी, बसरिया सहित अन्य गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे। एसओ दलवीर सिंह वीआईपी ड्यूटी बांदा में होने के चलते उपस्थित नही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें