कोतवाली में देशी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
एटा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिले में पुलिस का चेकिंग अभियान असर दिखाने लगा है। मंगलवार को पुलिस ने करीब साढ़े तीन सौ लीटर देशी शराब के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर प्रतिदिन दो घंटे का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शहर कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने कुछेछा चौकी प्रभारी अनिल यादव, एसआई गोपाल अवस्थी के साथ बड़ागांव में दविश देकर चरन सिंह व अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 210 लीटर शराब, उपकरण व भारी मात्रा में लहन बरामद किया।
इसी प्रकार कोतवाली के एसआई सुरजीत ने शीतलपुर निवासी जगदीश को गिरफ्तार कर 14 लीटर शराब बरामद की। जरिया पुलिस ने उमरिया निवासी निर्दोष लोधी के कब्जे से पांच लीटर, जलालपुर पुलिस ने निवलीबासा गांव निवासी सुखलाल के कब्जे से 10 लीटर, कोतवाली राठ के अकौना निवासी खिल्लू उर्फ परमेश्वरीदयाल के पास से पांच लीटर, जरिया के छिमौली निवासी रमा पत्नी सुरेंद्र व सुंदरवती के कब्जे से 12-12 लीटर, बिवांर पुलिस ने मवईजार निवासी रविकरन के पास चार लीटर, सिसोलर के किसवाही निवासी कल्लू के पास से 10 लीटर, ललपुरा के भटपुरवा निवासी कामता प्रसाद के पास से पांच लीटर, कुरारा पुलिस ने हरेहटा निवासी राप्रकाश के पास से 10 लीटर, सुमेरपुर के मुंडेरा निवासी रमदइया पत्नी बदलू के पास 20 लीटर, मौहर गांव निवासी ब्रह्मसंत के पास से 15 लीटर देशी शराब बरामद की।