फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े असलहे

Fri, 27 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कोतवाली अवैध असलहे वउपकरण के साथ खड़ा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से असलहे व कारतूस बरामद किए है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने खालेपुरा मोहल्ले से असलहा पकड़े हैं। राठ पुलिस ने पठानपुरा निवासी वीरेंद्र को गोहानी गांव के पास गिरफ्तार कर एक तमंचा
विज्ञापन


व एक कारतूस बरामद किया है। इसी तरह जरिया पुलिस ने करौंदी गांव निवासी शैलेंद्र के पास से एक तमंचा दो कारतूस, कुरारा पुलिस ने चकोठी निवासी भोेला पुत्र गोपाल के पास से एक तमंचा दो कारतूस, ललपुरा पुलिस ने बजेहटा निवासी जयनरेश के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस, राठ कोतवाली

पुलिस ने टोला निवासी रमेश के कब्जे से तीन कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाल पीके सिंह ने खलेपुरा मोहल्ले से अरविंद निवासी सिलावन थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर को तीन तमंचा व एक देशी बंदूक के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ पकड़ा है। इसी प्रकार मझगंवा पुलिस ने कुल्हेडा निवासी
विज्ञापन


धरमपाल लोधी के पास के एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेजा है। गुरुवार को जलालपुर पुलिस ने बरहरा निवासी हरी सिंह के गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस, बिवांर पुलिस ने छानीखुर्द निवासी

राजा बाबू के कब्जेे से डेढ़ किलो गांजा व एक तमंचा तथा दो कारतूस, मौदहा पुलिस ने मराठीपुरा निवासी बाबू कहार के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें