फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज कराया

Fri, 03 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। भरुआ सुमेरपुर।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की सामूहिक गैंगरेप का शिकार छात्रा को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अदालत में बयान की रिपोर्ट आने के बाद मुकदमें में धाराएं बढ़ाने के साथ आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

   बीते 22 जनवरी को कस्बा निवासी एक छात्रा को उसका दोस्त बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिल्ली में बंधक बनाकर एक सप्ताह तक सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के पिता ने छात्रा के अपहृत किए जाने की तहरीर पुलिस को 23 जनवरी को दी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
इसके बाद पीड़िता का भाई ने सुरागकशी कर अपनी बहन को दिल्ली से मुक्त कराया। 30 जनवरी को पीड़िता को थाने लेकर पहुंचा। जहां पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने इस तहरीर की बजाए बीते 23 जनवरी को दी गई अपहृत करने वाली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पीड़ित परिवार व पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की धमकी दी। गुरुवार को पुलिस पीड़िता का बयान दिलाने को अदालत ले गई। विवेचक थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अदालत में बयान होने के बाद ही बयानों के आधार पर बलात्कार की धारा बढ़ाने के साथ आरोपियों के नाम शामिल कर विवेचना की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें