फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी पर पुलिस बरत रही नरमी

Sun, 16 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी सपरिवार फरार है। हालांकि पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस पर उसे जानबूझकर न पकड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले तीन बाइक सवार एक किशोरी को अपहरण करले गए थे। किशोरी के भाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर खेड़ाशिलाजीत व सरीला मार्ग के बीच कार से युवती व तीन लोगों को पकड़ा था। पकड़े गए उमाशंकर, उपेंद्र व राघवेंद्र को जेल जाने से पहले सीएचसी सरीला में डाक्टरी परीक्षण के लिए लाया गया। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी लाखन यादव अपने दो साथियों के साथ बाइक पर किशोरी को लाया था और जरिया गांव तक छोड़ने की बात कहकर बैठ गया था। तीनों युवकों का आरोप है कि लाखन यादव खुलेआम गांव में घूम रहा है। पुलिस जानबूझकर नहीं पकड़ रही है।

उधर थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव का कहना है कि मुख्य आरोपी परिवार सहित गांव छोड़कर भाग गया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि मामले में किशोरी के पिता ने लाखन यादव सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें