फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब पकड़ी

Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
अवैध्‍ा श्‍ाराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के महोबा मार्ग पर कढ़ोरा लोधी के डेरा में आबकारी विभाग ने स्थानीय पुलिस के  साथ छापा मारकर एक फैक्ट्री से जहरीली शराब पकड़ी है। यहां से बारदाना व उपकरण भी बरामद किए हैं। मौके से मुख्य आरोपी सहित दो लोग भाग निकले। जबकि टास्क फोर्स ने एक आरोपी को दबोच लिया। आबकारी निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कस्बे से लगे कढ़ोरा डेरा में अवैध शराब बनाकर बेचने का धंधा चल रहा था। इस पर सीओ राठ विजयकुमार त्रिपाठी ने आबकारी अधिकारी रामसजीवन के टास्क फोर्स का गठन कर सोमवार शाम करीब चार बजे कढोरा लोधी निवासी मुस्करा के चरखारी रोड स्थित डेरा को घेर लिया। यहां से आठ ड्रम मिथाइल एल्कोहल, 1090 शराब से भरी सील बंद शीशियां, 11800 खाली शीशियां, 10 हजार रैपर, मोनोग्राम, 50 किलो यूरिया के अलावा तैयार माल की सील पैकिंग मशीन बरामद हुई है।

जिला आबकारी अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि छापे के दौरान अवैध शराब के कारोबार का सरगना  साथियों के मौके से भाग निकला। उसके एक साथी अजयपाल निवासी पढ़ोरी मौदहा को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक आरपी तिवारी और होरीलाल ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक प्रथम आरपी की तहरीर पर आरोपी कढोरा लोधी, उसके पुत्र राजेंद्र सिंह व देवेंद्र सिंह तथा आशीष तिवारी निवासी खरेला महोबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें