फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की शांति से ही जीवन में सुख शांति

Thu, 28 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के ध्यानीदास महाराज सिद्धाश्रम में चल रहे सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में आहुतियां डाली गईं। संताें ने अपने विचारों से श्रोताओं को भक्तिभाव से ओत प्रोत कर दिया। रात में आयोजित कार्यक्रम में वैष्णवी परिवार के कलाकारों ने झांकियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को हवन पूजन के साथ संत समागम का आयोजन किया गया। संतों ने जनकल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की आचरण पद्धति की जानकारी दी। गायत्री देवी ने कहा कि संसार में जहां भी अशांति दिख रही है, वह सब मन के कारण ही है।

मन की शांति से ही जीवन में सुख शांति आती है। संत बलराम दास त्यागी ने भक्ति मार्ग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल भक्ति के द्वारा ही संसार के कष्टों की निजात मिलती है। आचार्य देवी प्रसाद ने राम नाम की महिमा पर जोर देते हुए कहा कि राम का नाम जिसके लिए भजोगे, वह अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन


संतों के प्रवचन सुन श्रोता भक्ति भाव से ओतप्रोत हो गए। रात में आयोजित झांकियों में वैष्णवी जागरण परिवार के महंत श्याम तिवारी की अगुवाई में किशोर कलाकार हिमांशु, रजत, आशीष, विकास, प्रियंका, अंकिता, अरुण व दीपांशु ने सुदामा चरित्र और मां काली के विभिन्न रूपों की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें