फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में एक की मौत, चार घायल

Mon, 06 May 2019 11:49 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
इंगोहटा के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से महोबा जा रही रोडवेज बस को हाईवे पर इंगोहटा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इस घटना में बस के परिचालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें पुलिस ने मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे के बाद सुरक्षित यात्री दूसरे साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


महोबा डिपो की बस लखनऊ से होकर वापस महोबा जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे इंगोहटा बस स्टैंड पर सवारियां उतारने के बाद मौदहा के लिए बस रवाना हुई। तभी अरतरा मोड़ के पास कबरई की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। ट्रक की बॉडी बस के पास सवारी चढ़ने वाले दरवाजे के पास घुस गई और ट्रक बस को तोड़ता हुआ आगे निकल गया।

इस घटना में बस के परिचालक केएन दुबे निवासी भेड़ीखुर्द थाना कदौरा जनपद जालौन की बस के अंदर ही मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार जयराम (45) निवासी ग्योड़ी जनपद महोबा, वीरेंद्र सिंह (83) निवासी सुमेरपुर, अतुल (45) निवासी खंडेह थाना मौदहा, रामकुमार उर्फ रामू (30) निवासी ददरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक कुमार त्रिपाठी, इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज सनी चतुर्वेदी, एसआई शिवदान सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मौदहा भिजवाया।
विज्ञापन


जहां अतुल व रामू की हालत गंभीर होने से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना में बस के चालक हामिद अली को भी चोटें आई हैं। ट्रक में फंसने के बाद बस काफी दूर तक घसीटती चली गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

घटना की सूचना पर एआरएम आरएस चौधरी पहुंचे। उन्होंने चालक सहित अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही से घटना हुई है। कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिचालक की मौत पर दु:ख जताया है। उन्होंने बताया परिचालक केएन दुबे जालौन जनपद के थाना कदौरा के भेड़ीखुर्द गांव का मूल निवासी है। अभी कुछ दिन पूर्व ही राठ डिपो से स्थानांतरित होकर महोबा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें