फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, भाई घायल

Wed, 05 Jun 2019 11:13 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सड़क हादसे में 11 सवारियां घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो सगे भाई बिना हेलमेट लगाए बाइक पर सवार होकर कुरारा बाजार करने आ रहे थे, तभी कुतुबपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। कानपुर ले जाते समय एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के सिमरा गांव निवासी अखिलेश (24) पुत्र शिवनाथ अपने छोटे भाई बदन सिंह के साथ बुधवार शाम चार बजे कुरारा बाजार करने बाइक से आ रहे थे। तभी कुतुबपुर के पास ट्रक ने पहले ट्रैक्टर में फिर बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे दोनों घायल हो गए।

दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद घायल अखिलेश को कानपुर रेफर किया गया। जहां ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अखिलेश मजदूरी करता था और गुरुवार को उसे बाहर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें