इलाहाबाद बैंक में सर्वर डाउन होने से छठवें दिन भी लेनदेन का काम प्रभावित रहा। सैकड़ाें उपभोक्ताओं को बैंक से वापस जाना पड़ा।
गौरतलब
हो कि बैंक में 8 मई से नेटवर्क की समस्या है। इसे ठीक करने के प्रयास किए
जा रहे हैं, मगर सफलता नहीं मिली। इस कारण बुधवार को भी बैंक का कामकाज ठप
रहा।
सैकड़ों व्यापारी, किसान और उपभोक्ता बैरंग लौटे। बैंक
अधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन होने से एक भी उपभोक्ता का काम नहीं
हो पा रहा है। गुरुवार को भी नेटवर्क सही होेने की उम्मीद नजर नहीं आ रही
है। बैंक मैनेजर मुकेश सोनी का कहना है कि नेटवर्क को सही कराने का प्रयास
कर रहे हैं।