फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर भाकियू आंदोलित

Sun, 22 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। सदर तहसील पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों से समस्याओं को लेकर एसडीएम से बहस होने लगी। एडीएम और एएसपी ने मामले को शंात कराया।
विज्ञापन


भाकियू बीते वर्ष अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों पर बांटी जा रहे कृषि निवेश में लेखपालों द्वारा की जा रही गड़बड़ी को लेकर आंदोलित है। इसमें जिन किसानों को मुआवजे की चेक नहीं मिली है वह पीड़ित किसान संबंधित लेखपालों पर धांधली का आरोप लगा रहे है।  इसी को लेकर किसान यूनियन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।

इसमें कहा गया कि जिन पीड़ित किसानों के पास पहचान पत्र या कोई अभिलेख हो। उन्हीं किसानों को चेके दी जाएं। वहीं बुंदेलखंड के सभी किसानों के ऋण माफ करने व अन्नाप्रथा रोकने के लिए गौशालाओं के  निर्माण कराए जाने की मांग शामिल है। जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इन्हीं समस्याओं का ज्ञापन देने भाकियू नेता उप जिलाधिकारी सदर रामसुरेश वर्मा क ो ज्ञापन देने पहुंचे। वहां लेखपालों पर धांधली करने के आरोपों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा, कोतवाल पीके यादव तहसील पहुंचे। जहां किसानों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें