फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की जय-जयकार, बजे घंटे-घड़ियाल

Sun, 22 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां भक्तों ने शैलपुत्री माता की पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों में भोर से ही महिलाओं व भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। वहीं नवरात्र को लेकर घरों में व्रतधारियों ने जवारा बोए। दुर्गा पंडालों में भी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद दुर्गा प्रतिमाएं स्थापना की गईं।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो गई। सुबह से ही महिलाओें ने घरों में पूजन अर्चन करने के बाद विधि-विधान के साथ जवारों को भी बोया। इसके बाद देवी मंदिरों में जाकर मत्था टेक कर माता शैलपुत्री की पूजा की। मुख्यालय के प्राचीन चौरादेवी, गौरादेवी, शीतला माता, काली माता, दुर्गा मंदिर, बड़ी देवी मंदिर व देवदास मंदिर में सुबह से मां भक्तों की दर्शन करने को लेकर भीड़ रही।

मंदिरों के जाने वालों रास्तों व मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था न कराए जाने से भक्तों की नाराजगी साफ झलक रही थी। नवरात्र को लेकर मंदिरों की सजावट की गई है। वही चौरादेवी मंदिर परिसर में मेला भी लगा है। मुख्यालय के सुभाष बाजार नवयुवक मंडल द्वारा नवरात्र भर विशेष आयोजन कराने की तैयारी एक माह पूर्व की जा चुकी है।
विज्ञापन


यहां दुर्गा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां दिन में मथुरा से आए कलाकारों द्वारा रासलीला तो रात में रामलीला का मंचन करेंगे। वहीं रामजानकी मंदिर में कानपुर के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन नए तरीके से सजावट की जा रही है जिसे देखने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें