कुरारा थाने में खड़ा मौंरग लदा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
बेतवा नदी से अवैध मौरंग खनन करने का सिलसिला जारी है। मामले में बेरी पुलिस चौकी इंचार्ज ने मौरंग से लोड ट्रक पकड़ कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मौंरग माफि या बेतवा नदी से ट्र्रैक्टरों के जरिए अवैध खनन कर सड़क किनारे डंप कर रहे हैं। रात में ट्रकों पर लोड करवाते हैं।
मौरंग से लोड ट्रकों को निकलवाने में पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को दोपहर एक बजे एसआई मनीष सिंह ने बताया कि वह हमराही के साथ बेरी चौकी के लिए कस्बा से निकले। तभी रिठारी गंाव के पास मौरंग से लोड ट्रक खड़ा देख उन्होंने चालक का पता लगाया। लेकिन चालक पुलिस को देख पहले से ही भाग निकला। ट्रक को लेकर थाने में खड़ा कराया है। बताया कि खनिज अधिनियम के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।