नेपाल में आए भूकंप पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने को लेकर अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने घूम घूमकर धन एकत्र किया।
ज्ञात हो कि बीते दिनों नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद पीड़ितों के सहयोग के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व व्यापारिक संगठनों ने आर्थिक सहायता मुहैया कराने को लेकर अभियान चला रखा है।
रविवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों ने सुभाष बाजार व किंगरोड स्थित दुकानदारों से धन एकत्र किया। इस मौके पर अपरजिलाधिकारी, उनकी पत्नी डा.श्रेया, विकासमंच के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र ओमर के अलावा कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।
एडीएम ने व्यापारियों से कहा कि नेपाल में आए त्रासदी से लोगों को उबारने के लिए हम सभी को एकजुट होकर सहयोग करना है। इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, सूर्य कुमार तिवारी, विकास ओमर, राकेश साहू, कृष्ण गोपाल, संजय गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, मेहेरनाथ निगम, अजय अवस्थी, श्याम बाबू प्रजापति, ईशु, रजुवान जलीस खान आदि मौजूद रहे।