फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का नहर में मिला शव

Mon, 12 Nov 2018 11:58 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते थानाध्यक्ष अखिलेश कुुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता युवक का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। मझगवां पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसके बड़े भाई ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मझगवां के कुल्हैंड़ा गांव निवासी सुजान सिंह (22) के पिता महिपाल सिंह व उसकी मां गोमती का निधन 20 साल पहले हो चुका है। सुजान सिंह अपने भाई धर्मेंद्र के साथ खेतीबाड़ी करता था। धर्मेंद्र ने बताया नौ नवंबर को सुजान मेला देखने की बात कह अपने दोस्त सतेंद्र पुत्र जयपाल निवासी सलैया थाना पनवाड़ी, महोबा के साथ बाइक से गया था।

रात में जब भाई मेला देखकर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को उसकी बाइक गांव से करीब दो किमी दूर झाड़ियों में मिली थी। इस पर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना देते हुए तलाश शुरू की। सोमवार सुबह सुजान का शव मुस्कराखुर्द गांव के पास नहर में उतराता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ अभिषेक यादव, एसओ ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद धर्मेंद्र ने भाई की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। एसओ अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

सुजान का शव मिलने की खबर पर इटैलियाबाजा गांव निवासी उसके बुआ व फूफा बेसुध हो गए। फूफा हरिकेश ने बताया करीब 20 वर्ष पूर्व उसके बहनोई का निधन हो गया इसी के कुछ साल बाद बहन गोमती भी चल बसी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें