फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के समीप से खड़े पांच संदिग्ध युवकों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पांच दिन बाद सोमवार को बैंक खुले तो उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एसपी किरीट राठोड के निर्देश पर मातहतों ने बैंकों में पुलिस ने संदिग्धों व्यक्तियों और आसपास खड़े दो-चार पहिया वाहनों की जांच की गई। राबर्ट्सगंज नगर में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी की अगुवाई में जांच किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पांच युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। राबर्ट्सगंज में सीओ के नेतृत्व में कोतवाल सीपी पांडेय, चौकी प्रभारी ने भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों के अंदर और आसपास खड़े संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान दो और चार पहिया वाहनों के कागजातों की भी जांच पड़ताल किया गया। पुलिस ने बैंक कर्मियों से मुलाकात कर सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में भी जानकारी ली। जांच के दौरान विभिन्न बैंकों के समीप से पुलिस ने संदिग्ध पांच युवकों को हिरासत मेें लेकर कोतवाली ले गए। पुलिस ने बताया पूछताछ करने पर पता चला कि हिरासत में लिए गए सभी युवक राबटर्सगंज नगर एवं आसपास के गांवों के रहने वाले है। युवकों के घरवालों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा। म्योरपुर: कस्बे में स्थित बैंकों में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम ने जांच पड़ताल की। बैंक के बाहर खड़े वाहनों के कागजात की भी जांच किया। बैंकों में सीसीटीवी कैमरे इत्यादि के बारे में भी संचालकों से जानकारी ली और उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह दी। रामगढ़ संवादाता के मुताबिक पन्नूगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा ने रामगढ़ समेत अन्य गांवों में स्थित बैंकों में जाकर संदिग्धों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें