थानाक्षेत्र के सिमरा गांव में पिछले पांच दिनों से लापता किसान का शव पेयजल टंकी के पास मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार की शाम किसान का शव मिलने से ग्रामीणों ने सनसनी फैल गई। ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। इसके चलते गांव में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है।
सिमरा निवासी रामलखन (37) पुत्र कालीदीन निषाद पिछले शुक्रवार को अपने खलिहान में पड़ी लाही फसल की रखवाली कर रहा था। तभी रात में गांव के बाहर खलिहान से वह लापता हो गया। मंगलवार को देर शाम उसका ग्रामीणों ने मान सिंह के खेत में पड़ा पाया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि मृत मिले किसान का एक हाथ और जांघ का मांस गायब है। घटना क ी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। इसको लेकर सीओ सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि शव की फॉरेंसिक जांच कराई
जाए। हत्या की आशंका जताई है। मृतक के दो पुत्र और तीन बेटियां हैं। पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण डाग स्क्वायड टीम की मांग कर रहे हैं। कानपुर से टीम बुलाई गई है। कहा कि घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।