फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट निकला, हादसे में मौत

Tue, 21 Mar 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा सीएचसी में पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जनपद के खन्ना गांव निवासी बाइक सवार युवक की सोमवार की रात करीब 11 बजे हाइवे परगहबरा चौकी के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बिना हेलमेट लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोंटे आई हैं। घटना के बाद युवक को स्थानीय अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना में अस्पताल में परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए थे।खन्ना गांव निवासी संतोष यादव (35) पुत्र बरका कस्बे के एक नर्सिग होम अस्पताल में बीमार रिश्तेदार को देखने अपनी निजी बाइक से निकला था। जैसे ही वह कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के

गहबरा चौकी के निकट पहुंचा। तभी यहां से कबरई की ओर जाने वाले एक ट्रक के पिछले हिस्से की टक्कर से वह सड़क में गिर गया। सिर में गंभीर चोटें आने से वह घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया था। जब लोगों ने इस युवक को बाइक सहित सड़क में खून से लथपथ देखा तो यूपी 100 को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


रात 12 बजे कांस्टेबिल राकेश ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जिसे देखते ही चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने कहा कि यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। इस घटना की सूचना रात में ही मृतक के परिजनों अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम

मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौरतलब हो कि युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका पिता की पहले ही एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें