घुड़चढ़ी को लेकर हुई पत्थरबाजी और मारपीट के बाद दलितों ने छोड़ा गांव
कस्बे के क्योटरा मोहल्ले में बुधवार देर रात जुआरियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते वहां पर पत्थरबाजी शुरु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व यूपी 100 मौके पर पहुंच गईं। मामले की गंभीरता को देखते मुख्यालय से भी पुलिस बल घटना स्थल पर बुलाया गया। एक पक्ष ने तीन सगे भाइयों व दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्योटरा मोहल्ला की अनुसूइया पत्नी संजय निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके मकान के सामने संकरे रास्ते में उनका पुत्र खेल रहा था। तभी इसी मोहल्ले का सद्दाम (बुद्धू) तेजी से बाइक चलाते हुए निकला। जिस पर उसने उसे मना किया कि बच्चे को चोट लग सकती है। आरोप है कि इसी के कुछ देर बाद पुन: उसके घर सद्दाम, उसका भाई सीमार व सोनू तथा उसी का साथी बबलू व राजू कुछ अन्य लोगों के साथ आ गए।
उन लोगों के साथ मारपीट व पथराव करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने उक्त नामित व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 147/ 148/ 452/ 336/ 323/ 504/ 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उधर, दूसरे पक्ष के सद्दाम के पिता बुद्धू ने बताया कि क्योटरा निवासी संजय व उसका भाई बसंता उर्फ शिवकुमार आपस में दोस्त है और एक साथ बैठते उठते रहे हैं।
बताया कि ये लोग जुंआ खेल रहे थे। तभी बसंता का अपने भाई संजय से विवाद हो गया। उन्हें सद्दाम ने बचाया। इस बीच संजय तमंचा लेकर आ गया। उसके नशे में होने पर उसे घर छोड़ आए। बाद में संजय की हालत देखने पहुंचे तो उन पर पथराव कर दिया। उसने कहा कि उसके पुत्र ने डायल 100 को फोन कर दिया। इस पर पुलिस मौके पर आ गई।
कुल मिलाकर इस आपसी विवाद ने इतना तूल पकड़ गया कि वहां मोहल्ले के सभी लोग एकत्र हो गए। उपजिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान व क्षेत्राधिकारी आरएन सिंह और कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्हाेंने स्थिति का जायजा लिया। सूचना पर बड़ी संख्या में मुख्यालय से भी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया। यह स्थिति देख यहां सन्नाटा छा गया और लोग अपने-अपने घरो को चले गए।