फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर 20 हजार की लूट

Thu, 09 Mar 2017 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
क्षेत्र में दो दिनों में दो लूट की घटना से लोगों में दहशत है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकौना। पचलड़ी-करहकोल मार्ग पर भागड़ा नाले के करीब एक महिला की पिटाई कर बदमाशों ने 20 हजार रुपये की लूट की। महिला के शोर मचाने पर चरवाहों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लुटेरे चरवाहों को तमंचा दिखाकर करहकोल की ओर भाग गए। घटना गुरुवार की दोपहर चार बजे की है।
विज्ञापन


बैदा गांव के मोतीलाल केवट की पत्नी फूला देवी गुरुवार को रुद्रपुर कस्बा स्थित यूनियन बैंक से रकम निकालने गई थीं। महिला के अनुसार वह 20 हजार रुपये निकाल कर घर आ रही थीं। रुद्रपुर से वह पचलड़ी तक किराया गाड़ी से आईं। वहां से पैदल चौराहे से गांव जा रही थीं। भागड़ा नाले के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को रोक लिया। वह महिला से हाथ में लिए पर्स को छीनने लगे।

महिला ने विरोध किया तो पीटकर रुपये लूट लिए। महिला शोर मचाने लगी। आसपास के खेतों में कुछ लोग भैंस चरा रहे थे। उन्होंने लाठी लेकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बदमाश ने चरवाहों पर तमंचा तान दिया। इससे वह पीछे हट गए। लोगों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एकौना पुलिस जांच में जुट गई। क्षेत्र में दो दिनों में दो लूट की घटना से लोगों में दहशत है। एकौना थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस लुटेरों को पकड़ने के प्रयास में लगी है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें