फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Wed, 14 Nov 2018 12:19 AM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार रात कस्बे में चोर चार दुकानों व घरों से लाखों के रुपये व जेवर चुरा ले गए। लोगों का आरोप है कि कस्बे में बड़े पैमाने पर जुआ होने लगा है, जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है।        
विज्ञापन


गोहांड के सुभाष मोहल्ला निवासी बबलू लोधी के घर सबसे पहले चोरों ने धावा बोला। यहां सीढ़ी लगाकर चोर मकान में घुसे। चोरों ने बक्से में रखे बबलू की मां के करीब पांच लाख रुपये के जेवर, जिसमें दो पुराने पैजना, मंगलसूत्र, 12 तोले की चार सोने की चूड़ियां, बेंदी व डेढ़ किलो चांदी के जेवर शामिल हैं। 25 हजार रुपये भी चोर ले गए।

इसके बाद तिलक नगर मोहल्ले में सुभाष भुर्जी की दुकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर सोने की बेंदी, मंगलसूत्र, चांदी की हाफपेटी, सोने की दो चूड़ियां आदि जेवर ले गए। विवेकानंद मोहल्ले के चुनटा लोधी के घर से तीन हजार रुपये व सामान ले गए। इसी रात चोर शास्त्री मोहल्ले में रामपत साहू की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में चार स्थानों में चोरियां होने से पुलिस के प्रति लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि पुलिस निष्क्रिय है। कस्बे में कई स्थानों पर जुआ खुलेआम खेला जा रहा है। लोग जुआ में कमाई हारने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को दी गई सूचना पर थाना जरिया के सब इंस्पेक्टर एमएल सरोज ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया है। कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें