फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेहेर धुन तेरे करम की बात है बाबा’

Fri, 20 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवतार मेहेर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विश्व प्रेम मेला समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तों ने रात्रि जागरण कर बाबा को याद किया। मेले के समापन के बाद शुक्रवार सुबह मेहेर प्रेमी इंगोहटा धाम के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन


गुरुवार रात तीन दिवसीय विश्व मेहेर प्रेम मेला के समापन पर एएमबीएम के बच्चों मुस्कान, वंदना, स्नेहा, रोहणी और कोमल ने मेहेर बाबा को पुष्प अर्पित कर उनकी आरती की। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोहनूर ने जैसी करनी वैसी भरनी गीत सुनाकर भावविभोर कर दिया।

इसके बाद मेहेर धुन तेरे करम की बात है बाबा, मेहेर दीवाना, मां गंगा श्री विष्णु के चरणों में रहती है, कव्वाली, श्याम तेरी वंशी, मोरनी मन मोह लिया, जश्ने बहारा, राधा नाचेगी आदि गीत और नृत्य की प्रस्तुती सराही गईं। ढोलक पर छुट्टन मास्टर, हारमोनियम पर हरिहर मास्टर ने साथ दिया। मौके पर सुनीता, अल्का, मीनाक्षी, प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें