फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 14 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में महिला ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच जेवर और रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जाता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह शिवदयाल पासवान की 24 वर्षीय पत्नी उर्मिला खेत में फसल काटने गई थी। दोपहर करीब तीन बजे खेत में लगे बबूल के पेड़ में रस्सी से महिला ने फांसी लगा ली। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने महिला को फांसी से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।

पति शिवदयाल ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के केड़ी भमौरा गांव में हुई थी। बताया 11 मई को उसके साले की शादी थी। शादी के लिये उसकी पत्नी उर्मिला जेवर और करीब 10 हजार रुपये अपने मायके ले गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह जेवर और रुपये वापस नहीं लाई। कुछ दिनों से जेवर और रुपये लाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। बताया कि शनिवार दोपहर में उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें