फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाया बेचने का आरोप

Mon, 02 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को पति और ससुर ने बेच दिया। पीड़िता ने इस मामले में दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी शहंशाह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति की शय पर नसीम नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुर इब्राहीम उर्फ बड़े लाला व पति ने उसे नसीम को बेच दिया। जिससे वह एक घर में कैद होकर रह गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति व ससुर ने उसे

सिर्फ दहेज के खातिर ही बेचा है। बताया कि कुछ कागजातों में पति व ससुर ने उससे हस्ताक्षर भी करवा लिए हैं। पीड़िता ने पति, ससुर, नसीम व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की कार्रवाई किए जाने के लिए कोतवाली में भी तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें