फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Tue, 03 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने पर सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक  कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ ने बताया कि बीते दिनों अधिवक्ता चंद्रमौलि द्विवेदी के आवास में विद्युत अधिकारियाें व कर्मचारियों ने उनकी पत्नी से अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत संघ ने डीएम से कर कहा था कि अगर एक फरवरी तक विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो 2 फरवरी को सांकेतिक हड़ताल पर चले जाएंगे।

इसी क्रम में सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ ने बार भवन में बैठक कर रणनीति बनाई और फिर जजी परिसर से बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। ज्ञापन देते समय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह गौतम, महामंत्री महेश प्रसाद साहू, भगवानदास दीक्षित, मथुरा प्रसाद द्विवेदी, ओमप्रकाश द्विवेदी, जयकरन सिंह, रामसिंह राजपूत, शैलेंद्र सिंह परिहार व चंद्रप्रकाश गोस्वामी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें