फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सपाई चलाते थाने’

Tue, 04 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा के आत्मदाह करने के मामले में चल रहे धरना प्रदर्शन की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। मंगलवार को कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा मृतकों के परिजनों से मिलीं। उन्होंने सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। फिर वह पाथादेवी मंदिर के पास धरने पर बैठी महिलाओं से मिलीं।
विज्ञापन


शोभा ओझा ने कहा कि वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। बताया कि आगामी 17 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के नेतृत्व में हमारी पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी।

पार्टी ग्रामीणों के साथ है। खुद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस प्रकरण पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, सीमा खान अध्यक्ष बांदा, अभिजीत सांगा, राठ विधायक गयादीन अनुरागी, नंदराम सोनकर, युगराज भदौरिया, दिनेश सिंह,
विज्ञापन


शारदा सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नन्ना, संजयवीर लोधी, देवेंद्र मोहन चौबे, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित अन्य कांग्रेसी रहे।

शोभा ओझा ने मंगलवार की दोपहर बिवांर जाने से पहले मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सपाई थाने चलाते हैं। कहा कि प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष का गृह जनपद होने के बावजूद उनका न आना सरकार की संवेदन हीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें