जरिया अमगांव के बीच कछवा कलां गांव के पास चार अज्ञात लुटेरों ने बाइक सवार दंपति से तमंचा की दम पर करीब दो लाख रुपये के गहने और नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग निकलेे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। बाइक सवार युवक पत्नी के साथ बेटे का इलाज कराकर गांव लौट रहा था।
जरिया गांव निवासी वीरेंद्र यादव पत्नी मोहिनी के साथ अपने दो साल के बेटे का इलाज कराकर उदयपुर राजस्थान से लौटकर राठ आए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे वीरेंद्र बाइक से जरिया गांव जा रहे थे। वीरेंद्र यादव ने बताया कि कछवा कलंा गांव के पास खडे़ चार बदमाशों ने बाइक रोक ली। इन्होंने तमंचा अड़ाकर पत्नी का सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की जंजीर, दो मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। इन्हाेंनेे बताया कि बदमाशों ने मारपीट भी की। लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सीओ सरीला राजेश कुमार ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।