फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से लाखों के गहने और नकदी चोरी

Sun, 12 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ के मियांपुरा में चोरी गए सामान के खाली डिब्बे दिखाता शफीक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा सहित क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों के गहने और नकदी ले गए। एक ही रात में लगातार हुई चोरी की घटनाओं में लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस चोरों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम रही है। कस्बे के मियांपुरा मोहल्ले में सलीम खंा उर्फ
विज्ञापन


छिद्दन पुत्र हाजी बाबू खां ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने परिवार को लेकर कानपुर गया था। घर में ताला लगा हुआ था। रविवार की रात चोरों ने मुख्य गेट की चैनल और दरवाजेे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़ कर चूड़ियां,

झुमकी, कंगन, बेंदी, दो अंगूठी, नथनी, चांदी के 100 ग्राम हथफूल, 350 ग्राम तोड़ियां, सात छल्ले ले गए। बताया कि अलमारी में उसकी साली शाहिना बेगम निवासी मुस्करा का एक तोला सोने का हार, सोने की झुमकी, सोने की दो अंगूठी, नाक कील, 300 ग्राम चांदी की पायलें सहित करीब 70 हजार की
विज्ञापन


नकदी ले गए। सुबह जब परिजनों ने घर के गेट का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। वहीं, धनौरी गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी ले गए। गांव के देवपाल अनुरागी पुत्र हीरालाल ने बताया कि वह कुलपहाड़ में रहता है। उसकी पत्नी रामदेवी शनिवार को अपने मायके

खरेला गई थी। घर में उसकी पुत्री रजनी थी। लेकिन अकेले होने से ताला लगाकर अपनी चाची के यहां सो गई। चोर घर का ताला तोड़ कर कमरे में रखा बक्सा उठाकर ले गए। बताया कि बक्से में सोने की बेंदी, मंगलसूत्र, नेकलेस, 250 ग्राम चांदी की पायलें, 200 ग्राम चांदी का बिछुआ, 200 ग्राम चांदी की

हाफ पेटी, पीतल के बर्तन सहित 1500 रुपये ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के लखन पुत्र चिरंगीलाल के घर को निशाना बनाया। लखन की पुत्री क्रांति ने बताया कि उसके माता पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में वह अपनी बहन रोशनी के साथ रहती है। शनिवार की रात वह चाचा के घर सोई

थी। घर में ताला लगा था। चोरों ने ताला तोड़ चांदी की पायलें, चांदी का बिछुआ, सोने की झुमकी और 700 रुपये ले गए। इसी तरह चोरों ने गांव के राम प्रसाद पुत्र गनेशी लाल के घर को निशाना बनाते हुए हजारों के जेवरात और नकदी ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें