फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, पेयजल संकट

Tue, 25 Aug 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कस्बे के औडे़रा रोड नई बस्ती मोहल्ले में दस दिन पहले ठेकेदार द्वारा पक्का नाला निर्माण कराने के दौरान पाइप लाइन तोड़ दी थी। पाइप लाइन टूटने से मोहल्ले के लोग पानी के लिए परेशान हैं। सोमवार को पाइप लाइन जोड़ने के लिए जल संस्थान के कर्मचारी मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन


 कसबे के औडे़रा रोड पर मोक्षधाम के पास जल संस्थान का ट्यूबवेल लगा है। इससे कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति की जाती है।

बीते दस दिन पहले नगर पालिका द्वारा सेठ छोटे लाल एकेडमी स्कूल के सामने पक्का नाला निर्माण कार्य कराया जाना शुरू हुआ था।

ठेकेदार की लापरवाही से नाला की सफाई कराने के दौरान जेसीबी ने नाले के नीचे से गुजरी पाइप लाइन तोड़ दी थी। पाइप लाइन टूटने से कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।

औडे़रा रोड नई बस्ती के घरों में पिछले दस दिन से एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर सोमवार को जल संस्थान की टीम नए पाइप लाइन डालने के लिए जुट गई।
विज्ञापन


नई पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी ने पूरी सड़क तोड़ कर रख दी। जिससे नगर पालिका को लाखों का नुकसान हुआ। जलसंस्थान कर्मी वेद बुधौलिया ने बताया कि दो दिन के अंदर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें