फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में भगवान कृष्ण के जयकारे गूंजे

Sun, 06 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियालों की आवाजें गूंजने लगीं और भक्त नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगे। साथ ही भजन कीर्तनों के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


कान्हा के जन्म को लेकर जहां मंदिरों को साफ-सुथरा कर आक र्षक ढंग से सजा कर चमकाया गया वहीं गृहस्थ लोगों ने में भी पूजा घरों में झांकियां सजाई। छोटे-छोटे बच्चे दुकानों से सजावट का सामान खरीद कर घर ले जाते देखे गए।

कान्हा के जन्म को लेकर घरों व मंदिरों में सुबह से ही सोहर व बधाई गीत के अलावा भजनों व कीर्तन का दौर शुरू हो गया।

शहर में बल्दाऊ मंदिर, चौरादेवी, पुलिस लाइन में राधा कृष्ण मंदिर, सुभाष बाजार में महावीर मंदिर, हाथी दरवाजे पर बड़ा मंदिर सजावट से चमक रहे हैं।

रात 12 बजे मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजने लगे और भक्त नंद के घर आनंद भयो जय कहैया लाल की के जयकारे गूंजने लगे। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार क्षेत्र भर में खुशहाली के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


घर घर झांकि यां सजाई गई है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया है। वहीं योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आर्य समाज सुभाष बाजार में धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें