समर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में जनपद स्तरीय वैदिक
खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन सुमेरपुर के स्कूली बच्चों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में सात विद्यालयाें के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का
शुभारंभ पूर्व राजमाता शैफाली सिंह ने किया।
विद्या भारती से संबद्ध समर
सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार से जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के
पहले दिन प्रतिभागी छात्रों ने बाजी मारने के लिए अपना दमखम दिखाया।
100
मीटर दौड़ में सुमेरपुर अव्वल, गोहांड की टीम दूसरे नंबर पर रही। 200 मीटर
दौड़ में भी सुमेरपुर टीम बाजी मारी। जबकि सरीला की टीम दूसरे नंबर पर रही।
चार सौ मीटर दौड़ में अकौना की टीम प्रथम सुमेरपुर की टीम दूसरे नंबर पर
रही।
वहीं बालिकाओं में 400 मीटर दौड़ में सुमेरपुर टीम प्रथम व सरीला टीम
दूसरे नंबर पर रही। खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं में सरीला टीम अव्वल रही।
जबकि दोनाें प्रतियोगिताओं में सुमेरपुर टीम दूसरे नंबर पर रही।
इस दौरान
महेंद्र प्रधान बीरा, विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक वीरेंद्र सिंह
सेंगर, संभाग निरीक्षक सूरजदीन सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व
आचार्य मौजूद रहे।