फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Thu, 28 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नव विवाहिता की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। महोबा जनपद के कुलपहाड़ निवासी बाबूलाल सोनी ने बताया कि उसकी पुत्री कृष्णा उर्फ गायत्री की शादी बीते छह फरवरी को कस्बे के ब्लाक के पीछे रहने वाले श्रीओम सोनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के पांच माह बाद ससुरालियों ने उन्हें खबर दी कि उनकी बेटी बीमार है और वह इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए हैं। वहां से इलाज कराकर वापस लाए और उनकी बेटी की मंगलवार रात मौत हो गई। मृतका के पिता ने कहा कि दहेज के खातिर उसकी पुत्री की हत्या की गई है और बीमारी का बहाना बनाया गया है।

इस संबंध में उसने दामाद श्रीओम व ससुर राजेंद्र प्रसाद, नंद लता, जेठ हरिओम, जेठानी अंजू व रामआसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को मृतका के शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें