क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए
आबकारी पुलिस ने चार गांवों में छापा मारा। पुलिस ने करीब डेढ़ हजार शीशी
अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शराब बेंच रही महिलाओं समेत आठ लोगों को
गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को एसटीएफ, आबकारी और पुलिस ने क्षेत्र
के इटैलियाबाजा, गोहांड, नौरंगा और बकरई गांव में छापा मारा। टीम ने इन
गांवों से पेटियों में बंद करीब डेढ़ हजार शीशी अवैध शराब बरामद की।
जिला
आबकारी अधिकारी ने बताया कि इटैलिया गांव निवासी बिटटन पत्नी माधव लोधी,
शकुंतला पत्नी जयपाल, रमेशचंद्र सोनी पुत्र गोटीराम, सुनील पुत्र रमेश
लोधी, गोहांड निवासी श्याम दुलारी पत्नी बाबूलाल, रजनी पत्नी देवेंद्र
खटिक, नौरंगा निवासी मुन्नी देवी पत्नी टीकाराम के पास से बड़ी मात्रा में
अवैध शराब बरामद की।
बताया यह शराब मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे
प्रदेशों से लाई गई थी। आबकारी पुलिस ने आरोपी महिलाओं को मौके पर ही जमानत
पर छोड़ दिया। छापामार कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक राठ होरीलाल,
कुसमाकर धर, विनय यादव, रामराज सिंह, उदय, कमलेश, शिवम, अर्जुन, नत्थू,
सुरेश यादव, मिसवाहुद्दीन शामिल रहे।